ज्ञानपुर: गोपीगंज में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और छेड़खानी करने का आरोपी किशोर पुलिस की हिरासत में
भदोही के थाना गोपीगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और छेड़खानी करने के आरोप में एक अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने लड़की को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।