ज्ञानपुर: भदोही में एडिशनल एसपी डा तेजवीर सिंह ने यातायात माह का शुभारंभ किया
भदोही में यातायात जागरूकता माह नवंबर 2024 का भव्य शुभारम्भ हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्रों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डाला गया और लोगों से शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गई।