ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना के लिए किया गया भूमि पूजन
भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित शहीद पार्क में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नगर पंचायत ज्ञानपुर के चेयरमैन डा. घनश्याम दास गुप्ता और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गोंड उपस्थित रहे।