ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने गोपीगंज में वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाई दीपावली
भदोही जिले की पुलिस ने दीपावली का त्यौहार गोपीगंज में स्थित वृद्धा आश्रम में मनाया। इस दौरान एडिशनल एसपी और सीओ चमन सिंह चावड़ा सहित गोपीगंज थान पुलिस टीम ने गुरुवार की रात लगभग नौ बजे बुजुर्गों को मिठाइ, फल और अन्य उपहार वितरित कर उनके साथ दीपावली मनाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों के साथ काफी समय व्यतीत कर त्योहार के प्रति उन्हें उत्साहित किया।