ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने साइबर फ्रॉड से 45,000 रुपये वापस कराने में हासिल की बड़ी कामयाबी
भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना ने एक पीड़ित के बैंक खाते से फ्रॉड हुई 45,000 रुपये वापस कराई है। यह कार्रवाई जनसुनावाई के माध्यम से मिली शिकायत के बाद की गई। पुलिस ने फ्रॉड की धनराशि को वापस कराने के लिए त्वरित कार्रवाई की और पीड़ित को उनकी रकम वापस दिलाई। पीड़ित ने भदोही पुलिस का आभार व्यक्त किया।