ज्ञानपुर: भदोही के विकास पुरुष, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्रा की पुण्य तिथि कठौता में मनाई गई
भदोही जिले के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्रा की उनके स्मारक पर पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेश उपाध्याय ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिले के कठौता गोपीगंज निवासी पंडित श्यामधर मिश्र एक दो नहीं बल्कि चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कैबिनेट में मंत्री भी रहे।