दादरी: सेक्टर-67 से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार किया, मौके से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
नोएडा की फेस 3 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 1 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से बृजेश यादव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।