दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र में घर के बाहर आग सेंक रही 3 वर्षीय बच्ची को आवारा पशु ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में को उस वक्त हड़कंप मच गया जब परिजनों के साथ आग सेंक रही बच्ची को आवारा पशु ने अचानक टक्कर मार दी। आवारा पशु की टक्कर में घायल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मूल रूप से तीन वर्षीय कशिश के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।