दादरी: सोरखा गांव में 23 वर्षीय युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
नोएडा के सोरखा गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 23 वर्षीय युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में युवक को गंभीर व्यवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि युवक नौकरी न लगने के चलते मानसिक तनाव में चल रहा था।