दादरी: सेक्टर-65 से पुलिस ने लंबे समय से वांछित ₹20,000 के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में लंबे समय से वांछित चल रहे ₹20000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रोहित के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो लंबे समय से जनपद में गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।