भितरवार: भितरवार में कल निकलेगी विशाल खंड स्तरीय तिरंगा यात्रा, विधायक होंगे शामिल
भितरवार में कल नया बस स्टैंड से करैरा तिराहा तक निकलेगी विशाल खंड स्तरीय तिरंगा यात्रा। हजारों की संख्या में होंगे स्कूली बच्चे शामिल। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ भी तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से होंगे शामिल। एसडीएम राजीव समाधिया ने तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की की अपील।