हत्या मामले में हुलासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार नामजद आरोपित गिरफ्तार
जहानाबाद : जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
इस संबंध में हुलासगंज थाना कांड संख्या 408/26, दिनांक 14 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2), 238 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रूस्तमपुर बेलदारी टोला निवासी सुग्रीव बिंद (37 वर्ष), धीरज बिंद (38 वर्ष), कांग्रेस बिंद उर्फ कांग्रेस कुमार (35 वर्ष) एवं दिलीप बिंद (44 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।