उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव के लिए कल होगा मतदान
Uniara, Tonk | Sep 8, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर कल बुधवार को मतदान होगा। मतदान को लेकर मतदान दल रवाना कर दिए गए। नगरपालिका चुनाव को लेकर 10 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सभी उम्मीदवार भी मतदान करने को लेकर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।