कोईलवर: कायम नगर बगीचा से शराबी समेत 2 गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब बरामद
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र के कायम नगर बगीचा से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजपूतान पचैना निवासी अभिषेक कुमार को शराब के नशे में और कायम नगर निवासी राजकिशोर कुमार 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे जेल भेज दिया गया। इस आसय की जानकारी गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी