बक्सर: जन सुराज आंदोलन की जीत: उदासीन प्रशासनिक अधिकारियों ने जासो रोड के गड्ढे भरने शुरू किए
Buxar, Buxar | Aug 20, 2026 जन सुराज के आंदोलन का असर दिखने लगा है। गोलंबर से जासो, नदांव और जगदीशपुर होते हुए डुमरांव जाने वाली 18 किमी लंबी सड़क पर बने विशाल गड्ढों की भराई बुधवार से शुरू हो गई है। सड़क की बदहाली से राहगीर परेशान थे। इसी मुद्दे पर जन सुराज के वरिष्ठ नेता पानी भरे गड्ढे में गिर गए थे, जिसके बाद जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने जासो रोड पर गढ़े के बीच पानी में साधना की थी।