समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 21 अगस्त 2026
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संत रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत : जिला पदाधिकारी बक्सर
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आज बक्सर जिले में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कलश यात्रा समाहरणालय से विभिन्न तिथियों को अलग अलग प्रखंड के महादलित टोलों में जाएगी।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने संत शिरोमणि रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से मानवता, समानता, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को और मजबूत कर सकते हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान एवं अधिकार देने की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन सभी अनुसूचित जाति टोलों में 27 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। साथ ही संबंधित पंचायत के विकास मित्र द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी सार्थक होगा, जब पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ते हुए उनका लाभ वास्तविक रूप से धरातल तक पहुंचाया जाए। इस कार्य में प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के कर्मीगण उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Welfare department #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 21, 2026