मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू की स्वास्थ्य व्यवस्था देख लेख लेखा समिति के सभापति और सदस्य भड़के, सीएस के खिलाफ विस को सौंपेंगे रिपोर्ट
पलामू की स्वास्थ्य व्यवस्था को देख लेख लेखा समिति के सभापति और सदस्य रविवार शाम 6 बजे भड़क गए। उन्होंने बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार के उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी जताई। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान भी सिविल सर्जन के नहीं रहने को समिति ने गंभीरता से लिया है। समिति ने कहा कि पलामू वासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।