मेदिनीनगर (डालटनगंज): आबादगंज के आनंद सदन में कोचिंग का भव्य उद्घाटन, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया शुभारंभ
डाल्टनगंज शहर के आनंद सदन, आबादगंज में स्थित कॉग्निटस कोचिंग संस्थान का भव्य उद्घाटन रविवार की सुबह करीब 11 बजे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के सभी शिक्षकों को उनके नए शैक्षणिक प्रतिष्ठान के लिए हृदय से शुभकामनाएं और बधाई दी।उद्घाटन समारोह के पूर्व संस्थान की ओर से पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया ।