मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह 14 हजार घरों में लगातार चौथे साल करेंगे पौधों का वितरण
मेदिनीनगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल लगातार चौथे साल पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन को लेकर अभियान चलाएंगे। इस वर्ष उनके द्वारा 14000 घरों में पौधा वितरण करने का निर्णय लिया गया है। जल संचयन को लेकर भी लोगों को जागरूक करेंगे,ताकि वर्षा जल को बचाया जा सके। रविवार दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व डिप्टी मेयर ने जानकारी दी।