मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेडमा में सुरेश सिंह चौक के पास अधेड़ व्यक्ति से सोने की चेन की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में लगातार सोने के चेन छिनतई की घटनाएं हो रही है। रेडमा में सुरेश सिंह चौक के समीप शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति के गले से सोने का चेन छीन लिया गया। इस संबंध में रविवार दोपहर 3 बजे शहर थाना में रेडमा बिजली ऑफिस के पीछे रहने वाले 54 वर्षीय नंदकिशोर पांडेय ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।