केशकाल: ऑपरेशन तलाश अभियान के अंतर्गत केशकाल पुलिस ने गुम युवती को किया दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द
ऑपरेशन तलाश अभियान अंतर्गत कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में जिले से सभी थानों में ऑपरेशन तलाश अभियान चलाकर गुम इंसानों को दस्तयाब किया जा रहा है। इसी तारतम्य में केशकाल थाना पुलिस ने गुम युवती जागृति यादव पिता हरिचन्द यादव निवासी डोहलापारा अडेंगा को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।