केशकाल: केशकाल घाट के दसवां मोड़ में ट्रक खराब होने से घाट में रुक-रुक कर लग रहा जाम, दोनों ओर वाहनों की कतार
शुक्रवार को शाम केशकाल घाट के दसवां मोड़ में ट्रक खराब हो जाने के कारण जाम लगा। घाट के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी।केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाने में जुटी।शनिवार को 11 बजे तक घाट में रुक रुक कर जाम लगता रहा ।राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।