केशकाल: NH-30 पर मुरवेंड में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक ट्रक पेड़ में जा घुसी, चालक पेड़ और ट्रक के बीच फंसा
NH-30 खाले मूरवेंड के पास बुधवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत, जिसके बाद जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी,ट्रक का चालक ट्रक और पेड़ के बीच घंटों फंसा हुआ था।केशकाल थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर केशकाल अस्पताल से कांकेर भेजा गया ।