केशकाल: केशकाल के निर्दलीय पार्षद यासीन मेमन ने अपने खर्च से करवाया केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग का पैच रिपेयर
केशकाल नगर के वार्ड नंबर 11 के निर्दलीय पार्षद यासीन मेमन ने केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए बिना शासन की मदद के खुद के खर्च से टेम्परेरी पैच रिपेयर करवाया। इससे मार्ग की स्थिति में सुधार हुआ है और यात्रियों को राहत मिली है।यासीन मेमन ने कहा, "मैंने जनहित में यह कदम उठाया है और आगे भी जनता की सेवा के लिए काम करते रहेंगे।