केशकाल: ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत केशकाल थाना पुलिस ने गुम हुई दो महिलाओं को तमिलनाडु से किया दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द
ऑपरेशन तलाश अभियान अंतर्गत कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वॉय. अक्षय कुमार के निर्देश पर केशकाल थाना पुलिस में गुम महिला सुरेखा कोमरा पति लोचन कोमरा उम्र 20 वर्ष निवासी जेपरा जिला कांकेर और गुम महिला सविता मण्डावी पति धनसूराम मण्डावी उम्र 22 वर्ष निवासी डूमरपदर अरण्डी इन दोनों को तमिलनाडु से अलग अलग जगहों से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।