कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से हुई गुल्लक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खड़िया के रहने वाले बलराम गुप्ता पुत्र सियाराम गुप्ता ने एसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा। एसपी को दी गई शिकायती पत्र में बताया कि वह दुकान पर नहीं था। वहां मौजूद चौकीदार सो रहा था। आरोप है तभी उसकी दुकान के अंदर रखी गुल्लक को एक व्यक्ति उठा कर ले गया। जिसमें 50750 रुपए की नग़दी रखी हुई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।