कासगंज: कासगंज जिले के सि ढ पुरा सहावर में स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, एक अवैध हॉस्पिटल को किया सील, दूसरे को दिया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहावर के सावित्री नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। प्रसव केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित था। इस केंद्र में गर्भपात और प्रसव में उपयोग की जाने वाली प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर टीम ने सील कर दिया। सिढ़पुरा स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। जानकारी मंगलवार शाम 7 बजे मिली।