कासगंज: गोरहा जिओ पेट्रोल पंप के समीप कांवड़ियों से भरी जुगाड़ को ट्रक ने मारी टक्कर, 17 कांवड़िए हुए घायल
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गोरहा जिओ पेट्रोल पंप के समय कांवड में जल भरने जा रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद चीखपुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल हुए कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भरतपुर जिले के रहने वाले कांवड़िए जुगाड में सवार होकर कछला जा रहे थे।