कासगंज: सड़क हादसे में कांवड़ियों के घायल होने के मामले में डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
सोरों कोतवाली क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में 17 कावड़िया घायल हो जाने के मामले में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों को घायलों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिए गए। हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया है