कासगंज: जिले में 3 लाख की रिश्वत लेकर व्यापारियों को छोड़ने का मामला, एएसपी ने पूरे प्रकरण की दी जानकारी
बुधवार की सुबह 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2 सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच और पटियाली कोतवाली पुलिस ने एक शातिर नकबजन जय प्रकाश उर्फ जेपी को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद हुआ। इसी बरामदगी के क्रम में सहावर के रहने वाले व्यापारी अजय वर्मा ने पुलिस कर्मियों पर ₹3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप लगाया।