नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई; 3.700 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार, कार व चूरा पोस्त पुलिस ने किया जब्त
सीआईए नूरपुर की टीम ने गश्त एवं नशा विरोधी चेकिंग के दौरान एक गुप्त सूचना पर एक व्यक्ति की मारुति कार में राजा तालाब नामक स्थान पर भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया है आरोपी इसे राजा का तालाब क्षेत्र में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में था।
प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक मारुति 800 कार HP54A0157) को रोककर तलाशी ली तो तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से पॉलीथीन बैगों में छिपाकर रखा 3 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त (डोडा छिलका/भुक्की) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी: गांव ज्योर, डाकघर हरनोटा को गिरफ्तार कर लिया है एएसपी डीसी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और मारुति कार को नियमानुसार जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रैहन में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम की धारा 15 व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।