थुरल: चल्लाह में पौधारोपण के दौरान उप प्रधान पर किया गया जानलेवा हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
Thural, Kangra | Aug 14, 2024 बुधवार को बथाहन के गांव चल्लाह में पौधारोपण के दौरान उपप्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया गया मिली जानकारी के अनुसार उपप्रधान व गांव के लोगों के द्वारा चल्लाह में पौधारोपण किया जा रहा था वही शरारती तत्वों के द्वारा उपप्रधान पर जानलेवा हमला किया गया और उपप्रधान को घायल कर दिया गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।