बालाघाट जंगल में बाघ का हमला, ग्रामीण की मौत इलाके में दहशत का माहौल
बालाघाट जिले के कटंगी-खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम पांढरवानी में बाघ के हमले में 48 वर्षीय ग्रामीण देवकरण बागमारे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवकरण रविवार को मवेशी चराने जंगल गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खैराटोला-सतीटोला कक्ष क्रमांक 809 के पास झाड़ियों में उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। मौके पर दो मवेशी भी मृत मिले। शव पर बाघ के हमले के निशान पाए गए हैं।
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।
बालाघाट से HALCHAL24NEWS के लिए शिवम असाटी की रिपोर्ट।
#Balaghat #TigerAttack #Khairlanji #Katangi #Wildlife #HumanWildlifeConflict #MadhyaPradesh #BreakingNews #Halchal24News
Dindori, Dindori | Aug 11, 2026