बाल विवाह मुक्त डिंडौरी की पहल, बजाग में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती माधुरी रजक के मार्गदर्शन में विकासखंड बजाग में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, कानूनी प्रावधानों, अधिकारियों की जिम्मेदारियों एवं बाल विवाह की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम स्तर पर निगरानी, जनजागरूकता एवं विभागीय समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
बाल विवाह की सूचना दें – चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
बाल विवाह रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल विवाह मुक्त डिंडौरी के निर्माण में सहभागी बनें।
#ChildMarriageFreeDindori #ChildMarriagePrevention #StopChildMarriage #ChildProtection #ChildRights #ChildHelpline1098 #WomenAndChildDevelopment #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori #SafeChildhood #SaveTheChildren
5 views | Dindori, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026