स्लीमनाबाद: धुरी में सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को पोषण का संदेश, एनीमिया से बचाव की जानकारी दी गई
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत पोषण एवं एनीमिया जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों और एनीमिया से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने पौष्टिक भोजन और हरी सब्जियों के सेवन का महत्व बताया