पोहरी: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पोहरी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद शिवपुरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार शाम 6 बजे पोहरी मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जीत का जश्न मनाया।