पौड़ी: जनपद पौड़ी के पाताल गूठ में चौपाल का आयोजन, 4 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 पशुपालन विभाग की ओर से राजस्व ग्राम पाताल गूठ में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखी। चौपाल में 07 शिकायतें दर्ज हुई, मौके पर 4 समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया।