पौड़ी: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कहा- भारत की सैन्य क्षमता अपने आप में सक्षम है
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक पर पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष एक्स सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इजरायल की तर्ज पर भारत द्वारा आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत की सेवा सक्षम है केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ बड़े कदम उठा रही है।