पौड़ी: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खिर्सू में आयोजित जनजागरूकता रैली को स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाल ही में खिर्सू, पौड़ी गढ़वाल में "टीबी मुक्त भारत" अभियान के तहत एक जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 12.15 इस रैली का उद्देश्य समुदाय में क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके लक्षण, उपचार और रोकथाम के बारे में जानकारी देना था।