पौड़ी: जिलाधिकारी ने अधिकारियों की छुट्टी पर लगाई रोक, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्रवाई
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में मानसून सीजन को लेकर संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर जेसीबी, एम्बुलेंस व पेयजल टैंकरों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने मानसून अवधि के दौरान सभी अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।