पौड़ी: मंजखोली में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में विधायक राजकुमार पोरी ने कथा व्यास का लिया आशीर्वाद
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 पाबौ ब्लॉक की खातस्यूं पट्टी के अंतर्गत ग्राम मंजखोली में अष्टभुजा मां ज्वाल्पा देवी मंदिर सिद्ध पीठ में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। नवनिर्मित मंदिर में विगत 2 मई से आयोजित कथा में कथा व्यास राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेशाचार्य महाराज द्वारा देवी भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।