नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे बाबू बनारसी दास गुप्ता -अजय गुप्ता
पूर्व मुख्यमन्त्री बाबू बनारसी दास गुप्त की 19वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर 13 स्थित आवास पर हवन यज्ञ के साथ हांसी रोड़ स्थित बीडी गुप्त पार्क में उनके समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर किए गए श्रंद्धासुमन अर्पित।
भिवानी 29 अगस्त 2026 महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक है स्व.बाबू बनारसी दास गुप्ता सदैव समाज के प्रेरक रहें। वे नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे उनकी प्रेरणा से ही आज भिवानी शिक्षा का हब बनने को अग्रसर है यह बात बीडी गुप्ता फांउण्डेशन के अध्यक्ष एवं स्व.बी डी गुप्ता के सुपुत्र अजय गुप्ता ने पुर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसीदास गुप्त की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हांसी रोड़ स्थित बीडी गुप्त पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर स्व. बनारसी दास गुप्ता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करतें हुए कहे।उन्होंने कहा कि बाबू जी द्वारा क्षेत्र में शिक्षा रूपी जो लो जलाई थी उसको आगे बढ़ाते हुए बीडी गुप्ता फांउण्डेशन, एवं अन्य समाजसेवी संस्थाएं व शिक्षण
संस्थान क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है।पूर्व मुख्यमन्त्री बाबू बनारसी दास गुप्त की 19वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर 13 स्थित आवास पर हवन यज्ञ के साथ हांसी रोड़ स्थित बीडी गुप्त पार्क में उनके समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर श्रंद्धासुमन अर्पित किए गए।इस अवसर पर उनके सुपुत्र व बीडी गुप्ता फांउण्डेशन के अध्यक्ष अजय बनारसीदास गुप्ता,स्व.बनारसी दास गुप्त के पौत्र वधु इश्ता,वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, महासचिव डॉ. पवन बुवानी वाला,कोषाध्यक्ष विजयकिशन अग्रवाल, महाविद्यालय प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ,पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष रामदेव तायल,कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती मधु बुवानी वाला,वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजय गोयल व शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आहुति डालकर स्व. गुप्ता जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के प्रति विशेषकर महिला शिक्षा के उत्थान में बाबू जी द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।वे सदा नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक रहे।उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाए नही रखी। उन्होंने बताया की उन्हें उनके साथ कार्य करने का लम्बे समय तक मौका मिला। उनकी यही इच्छा रहती थी की शिक्षा एवं समाज के उत्थान के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किया जाए।उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डा. पवन बुवानीवाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबू जी ने समाजसेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होने क्षेत्र में विकास के लिए विशेष रूप से शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए अभूतपर्व योगदान दिया। वे स्त्री शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनकी दूरगामी सोच के कारण आज भिवानी में ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में लड़कियों की शिक्षा को बढावा मिला है। उनके द्वारा स्थापित किए गए कॉलेजों , स्कूलों में आज हजारों बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं।
ट्रस्टी विजयकिशन अग्रवाल
ने कहा कि बाबू जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई व सामाजिक कार्यों को समर्पित किया उन्होने कभी भी अपने फायदे के लिए राजनीति का प्रयोग नहीं किया। शिक्षा के उत्थान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।
महाराजा अग्रसैन ट्रस्ट के अध्यक्ष रामदेव तायल ने कहा कि बनारसी दास जी ने सच्चे अर्थाें में समाजसेवा की बाबु जी न केवल सफल राजनीतिज्ञ थे बल्कि महान स्वतन्त्रता सेनानी व प्रखर राष्ट्रवादी नेता भी थे।
पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जी ने बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओं का महत्व कई वर्ष पहले ही जान लिया था और नारी शिक्षा एवं नारी उत्थान के लिए उन्होंने आदर्श महिला महाविद्यालय की नींव रखी।उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज एक वटवृक्ष बनकर लड़कियों को शिक्षा रूपी फल प्रदान कर रहा है ।उनका यह मानना था कि नारी शिक्षित होकर न केवल अपना सुधार करेगी अपितु सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी स्थापित कर सकेगी ।इसके अलावा शहर के अन्य गणमान्य महानुभावो ने भी बीडी गुप्ता को अपने मुखारविंद से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीडी गुप्ता पार्क में स्थित स्व. गुप्ता जी की प्रतिमा व समाधी पर माल्यार्पण करने वालों में नगर के गणमान्य लोगों का ताता लगा रहा।
इस अवसर पर डॉ.राम बाबू गोयल, सुंदर गोटे वाला,पवन केडिया,सुरेश कडिया,नंदकिशोर अग्रवाल,नौरंगराय गोयल ,पुर्व प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा,
पूर्व प्राचार्य निरंजन रोहिल्ला,
हरीश हलुवासिया, डा.बुद्धदेव आर्य,वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय गोयल, वैश्य महाविद्यालय से डॉ हरिकेश पंघाल,डा. प्रोमिला सुहाग, रितेश गोयल, डॉ पवन गुप्ता डॉ राजेंद्र परमार, डॉ सुनील सन्नी,वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य करतार सिंह जाखड़, वैश्य सी से स्कूल के डायरेक्टर महेश गर्ग,गोकुलचंद नम्बरदार,निर्मल गुप्ता,पंडित जय भगवान शर्मा,नरेश तंवर,एडवोकेट अनिल सोलंकी , कमल भारद्वाज, डॉ. सतबीर सिंह,प्रमोद,नितेश गर्ग, दान सिंह,रामभुल तंवर,उमेश,नितेश,कैलाश अलमपुरिया,दिलबाग सैनी,अजीत सिंह मान्हेरू के सरपंच प्रदीप,पूर्व सरपंच सुरेश, कुलदीप सरपंच, नंगल, इन्द्रसेन खरकिया,कामरेड रवि खन्ना,नरेश गोयल,आनंद शर्मा ठेकेदार,विद्या देवी,पंडित जयभगवान शर्मा,जगतनारायण, दशरथ, डॉ माया यादव,विजय यादव,सुरेश सेनी, कृष्ण नम्बरदार, डॉ सुरेंद्र शर्मा,नरेंद्र शर्मा,भरपूर एम सी,कैलाश आलमपुरिया,विपिन गुप्ता,संजय गुप्ता,भूप सिंह,अशोक गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता,नरेंद्र शर्मा,विजय खड़किया,मानहेरू से शिवचरण,जयपाल, कृष्ण मधमाधवी ,रमेश डालर ग्रुप,सुबेसिंह कायला,मुकेश,धीरज,ओमप्रकाश गुप्ता,विकाश,इंद्र केडिया,श्याम सुंदर सैनी,रूपेश, रीतिक वधवा,पन्नालाल,रविन्द्र,मुकेश,नसीब,परमिंदर,रमेश,सर्वर सिंह,महेंद्र सिंह,करतार सिंह,
विजय पांडे,धीरज, जटा शंकर, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। जिन्होंने पूर्व मुख्यमन्त्री का श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजसेवा व अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया।