वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों एवं लायंस क्लब भिवानी सिटी के संयुक्त तत्वावधान में परम श्रद्धेय बाबु बनारसीदास गुप्ता जी की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में महाविधालय के सेमिनार हॉल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन।
रक्तदान शिविर में 100 युवाओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया तथा 63 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
भिवानी, 29 अगस्त 2026 वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों एवं लायंस क्लब भिवानी सिटी के संयुक्त तत्वावधान में परम श्रद्धेय बाबु बनारसीदास गुप्ता जी की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में महाविधालय के सेमिनार हॉल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं लायंस क्लब के रीजनल चेयरमैन डॉ संजय गोयल के नेतृत्व एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के प्रभारी डॉ.कामना कौशिक व डॉ मोहनलाल एवं लायंस क्लब भिवानी सिटी के प्रधान सुरेश केडिया के मार्गदर्शन में महाविधालय के सेमिनार हॉल में किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बाबु बनारसीदास गुप्ता फाऊंडेशन के अध्यक्ष एवं श्री गुप्त के सुपुत्र अजय बनारसीदास गुप्ता,उनकी पुत्रवधू इशता,विशिष्ट अतिथि के रूप में वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता,महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला,वैश्य महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के महासचिव भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ,
कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ,ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल,प्रबन्ध समिति की सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक,अग्रसैन ट्रस्ट के प्रधान रामदेव तायल एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने शिरकत की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिथियों, प्राचार्य व एन एस एस प्रभारियों द्वारा स्व० बनारसीदास गुप्त के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बाबु बनारसीदास गुप्ता फाऊंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त की एक बूंद असहाय को नया जीवन प्रदान करती है। रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। उन्होंने बाबू बनारसी दास गुप्ता जी के द्वारा किए गए जनसेवी कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू बनारसी दास गुप्ता जी का सारा जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला ने कहा कि उनकी याद में लगाया गया रक्तदान शिविर सराहनीय है उन्होनें कहा कि रक्त की एक यूनिट 3 लोगो को जीवन दान देने का कार्य करती हैं तथा हर व्यक्तियों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाती हैं
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वैश्य महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के महासचिव भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों एवं लायंस क्लब भिवानी सिटी के संयुक्त तत्वावधान में परम श्रद्धेय बाबु बनारसीदास गुप्ता जी की याद में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए युवा स्वयंसेवकों को रक्तदान के लिए आगे आने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वैश्य महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू बनारसी दास गुप्ता जी के द्वारा शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ संजय गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बाबू बनारसी दास गुप्ता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबू जी ने सदैव विभिन्न समाजसेवी प्रकल्पों के माध्यम से जनसेवी कार्य किए।
लायंस क्लब भिवानी सिटी के प्रधान सुरेश केडिया ने कहा कि आज युवा वर्ग ने रक्तदान कर बड़ा पुण्य का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि बाबू जी की स्मृति में युवाओ द्वारा रक्तदान कैंप में बढ़ चढ़ कर भाग लेना सराहनीय है।आज वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों एवं लायंस क्लब भिवानी सिटी के संयुक्त तत्वावधान में
लगाए गए रक्तदान शिविर में एम्स अस्पताल बाड़सा झज्जर के रक्त बैंक के चिकित्सकों की टीम में डॉ शमिल, डॉ सनिश,नरेंद्र तंवर,हरिओम,नवीन,विक्रम, बिजेंद्र ,साहिल,महताब व एन ओ हमेंद्र सिंह के सहयोग से 63 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान शिविर में 100 युवाओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
रक्तदान शिविर की संयोजक एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की प्रभारी डॉ.कामना कौशिक
ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के कैपो से जरुरतमंदो तक रक्त पहुंचता है जो कि सबसे बड़ा कार्य है उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है,रक्तदाता स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता की सेवा कर सकता है।रक्तदान करने से कई बिमारियों से बचा जा सकता हैं उन्होनें कहा कि सभी चीजों का विकल्प होता है, लेकिन रक्त का दूसरा कोई विकल्प नहीं है और न ही इसे कृत्रिम रूप से बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सभी अतिथियों व रक्तदान करने वाले रक्तवीरो का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयंसेवकों,स्टाफ सदस्यों एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना वत्स, डॉ श्रुति लायंस क्लब भिवानी सिटी के प्रधान सुरेश केडिया, ललित अग्रवाल,प्रमोद मिन्डूका,संजय अग्रवाल,अनिल हलवासिया,पूनम बजाज,संजीव कौशिक,प्रदीप जैन,पंकज गोयल एवं
शहर के गणमान्य व्यक्तियो सहित महाविद्यालय परिवार के अनेकों स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।