छठ पूजा की खरीदारी को लेकर बेतिया के मीना बाजार में उमड़ी भीड़, सजी पूजा सामग्री की दुकानें...
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बेतिया शहर में उत्साह और चहल-पहल का माहौल देखने को मिल रहा है, पर्व की तैयारियों के बीच शहर के प्रमुख बाजार मीना बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, सुबह से ही बाजार में महिला और पुरुष खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है, छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं, जहां लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। मीना बाजार में जगह-जगह दउरा, सूप, डगरा, बांस से बने पारंपरिक सामानों के साथ पूजा में चढ़ाए जाने वाले फल और अन्य सामग्री की दुकानें लगी हुई हैं, इसके अलावा नारियल, गन्ना, केला, सेब, संतरा, मौसमी, अनानास सहित कई तरह के फल बाजार में उपलब्ध हैं, पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली ईख, हल्दी, अदरक, मूली, सुथनी और अन्य मौसमी सामग्रियों की भी खूब बिक्री हो रही है। लोग सुबह से ही बाजार पहुंचकर पूजा के लिए जरूरी सामान जुटाने में लगे हैं, दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अपनी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध कराई है, बाजार में बढ़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर लोगों को खरीदारी के दौरान मामूली दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। छठ महापर्व को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़ से कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दे रही है, दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी, वहीं, शहर का मीना बाजार पूरी तरह छठमय नजर आ रहा है, चारों तरफ पूजा सामग्री की खरीदारी और पर्व की तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
#nonfollowersviewers #champaran24news #trendingreels #viralreelschallenge #CMBihar #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #chhath #chhathimaiya