संत घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा।
सुरक्षा, सीसीटीवी, लाइटिंग, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री तरणजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया श्री कुमार गौतम ने आज बेतिया शहर स्थित संत घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था, कंट्रोल रूम की सक्रियता, वॉलंटियर्स की तैनाती, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष निर्देश दिए। साथ ही घाट पर बनाए गए सभी अस्थायी एवं स्थायी स्ट्रक्चर की मजबूती और सुरक्षा की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित रखी जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया श्री विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#BiharKaGarvChhathMahaparv
#बिहारकागर्वछठमहापर्व