
#champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #BreakingNews #cjp #RjdBihar #jansuraj
Bettiah, West Champaran | Jul 24, 2026

बेतिया में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले के विरोध में छात्रों ने निकाला विशाल मार्च... #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #BreakingNews #cjp
Bettiah, West Champaran | Jul 23, 2026

मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय व स्वास्थ्य उपकेन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश... जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों और जन सेवाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य उपकेन्द्र में डीएम ने ओपीडी, लैब, दवा वितरण केंद्र, प्रसव वार्ड, भर्ती मरीजों के वार्ड और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को समय पर इलाज, आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराने तथा संस्थागत प्रसव और गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर आरटीपीएस काउंटर, परिमार्जन, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने, अनावश्यक देरी नहीं होने देने और आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना परेशानी के उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से आमजन तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #BreakingNews
Bettiah, West Champaran | Jul 23, 2026

बेतिया SSP कुमार गौतम ने शनिवार को जिले के नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अपराध एवं आगंतुक पंजी, अभिलेखों के संधारण, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। SSP ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध अभिलेखों और व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सदर-1 एवं सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया, नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों के थानाध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया। #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #viralvideochallenge #CMBihar #samratchoudhary #BreakingNews
Bettiah, West Champaran | Jul 18, 2026

"एक हेलमेट, एक ज़िंदगी" विषय पर जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल बेतिया के विद्यार्थियों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान... बेतिया। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, बेतिया के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा "एक हेलमेट, एक ज़िंदगी" विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। यह जन-जागरूकता कार्यक्रम जिला पदाधिकारी (डीएम) कार्यालय, पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय, सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया सहित शहर के विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति को देखा और सराहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपायों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, यातायात नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया। नाटक में यह भी दर्शाया गया कि छोटी-सी लापरवाही किस प्रकार किसी परिवार की खुशियों को पलभर में समाप्त कर सकती है, जबकि हेलमेट और यातायात नियमों का पालन अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है। विद्यार्थियों के जीवंत अभिनय, प्रभावशाली संवाद और जागरूकता संदेशों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों, उनके परिजनों, राहगीरों एवं आम नागरिकों पर गहरी छाप छोड़ी। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक बनाना है। इसी सोच के तहत इस जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह, सामाजिक संवेदनशीलता और संदेशपूर्ण प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की। विद्यालय ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #BreakingNews #gdgoenkapublicschool
Bettiah, West Champaran | Jul 17, 2026