पटना ग्रामीण: सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाला: सचिवालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. अनु कुमारी ने दी जानकारी
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा 01/2023 विज्ञापन के तहत आयोजित परीक्षा में जालसाजी और षड्यंत्र के आरोप में सचिवालय थाना में 563 अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि 18 ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। मंगलवार की शाम 6 बजे सचिवालय DSP डॉ. अनु कुमारी ने जानकारी दी है।