पटना ग्रामीण: पटना सीटी के मारवाड़ी स्कूल में दौड़ के दौरान 13 वर्षीय छात्र की मौत, स्कूल में छाया मातम
मंगलवार की सुबह 11 बजे पटना सिटी के चौक थाना अंतर्गत मारवाड़ी मध्य विद्यालय में मंगलवार को आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे 13 वर्षीय छात्र साहिल कुमार दौड़ते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गया। शिक्षक और स्कूल स्टाफ ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया,लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।