पटना ग्रामीण: राजस्व विभाग ने इंटीग्रेटेड लैंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल किया लॉन्च, अब दाखिल-खारिज होगा आसान
पटना में मंगलवार की करीब 12 बजे राजस्व एवं भूमिसुधार विभाग ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रेटेड लैंड रिकार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल का शुभारंभ किया। इस डिजिटल पोर्टल के जरिए अब दाखिल-खारिज की प्रक्रिया सरल,पारदर्शी और तेज हो जाएगी। पोर्टल का उद्घाटन करते हुए विभागीय मंत्री संजय सरावगी ने कहा,लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे