पटना ग्रामीण: पटना: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, RJD के नाम से ही फैलती है अराजकता, इस बार होगा कांग्रेस-मुक्त बिहार
पटना में मंगलवार की सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, "बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाले लोग अब गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। अगर किसी को लगता है कि कोई अपराधी है, तो उसके खिलाफ प्रमाण के साथ बात करें।" उन्होंने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,RJD के नाम से ही अराजकता का माहौल बनता है।